Crime News Punjab: पंजाब के एक और नेता को जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर ने कहा- अब तेरा टाइम आ गया, सिर में गोलियां मारेंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 06 Nov 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Crime News Punjab: पंजाब के अमृतसर में हिन्दू नेता सुधीर सुरी की हत्या के बाद अब लुधियाना के गुरसिमरन सिंह मंड को जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ विदेशी नंबर +351 961 137 448 से कॉल और वॉट्सऐप पर मैसेज कर धमकियां दे रहा है। 21 और 22 अक्तूबर को भी मंड को धमकी मिली थी।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

गैंगस्टर ने वॉट्सऐप पर भेजे मैसेज में लिखा है मंड तेरे समय अब आ गया। अब तू भी अपने रब को याद कर ले, अब तेरी बारी है। बहुत गलत बोल लिया। अब सूरी तो गया, तैयार रहे। ये मेरी तेरे को चेतावनी है। जय बलकारी। मैं देखता हूं तू और कितना समय जिंदा रहता है। तेरे पीछे लगा हूं,अब सूरी मार दिया, अब बारी तेरी। तेरे तो सिर में गोली मारेंगे। जितनी सिक्योरिटी चाहिए ले ले, तुझे वहीं गोली मारेंगे।

इस धमकी के बाद गुरसिमरन मंड ने कहा कि पहले मूसेवाला, फिर सूरी और अब मेरी जान को खतरा है। मेरी सुरक्षा में लगातार हो रही लापरवाही से यदि कोई अनहोनी घटती है तो सीधे तौर पर सुरक्षा कर्मचारी जिम्मेवार होंगे। जानबूझ कर मेरी सुरक्षा में 55 वर्ष की आयु से अधिक के गनमैन लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

बुजुर्ग गनमैन पहले से बीमरियों से पीड़ित हैं। मंड ने कहा इतने ज्यादा धमकियां भरे संदेश आ रहे हैं कि समझ नहीं आ रहा कि कौन-कौन सा संदेश डिलीट करूं। मंड ने पंजाब पुलिस से आह्वान किया कि धमकियां देने वाले का पता कर कार्रवाई की जाए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *