Sudhir Suri Cremation: हिन्दू नेता सुधीर सूरी का कुछ देर में होगा संस्कार, अमृतसर में भारी पुलिस बल तैनात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 06 Nov 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Sudhir Suri Cremation: पंजाब के हिंदू नेता सुधीर सुरी के अंतिम संस्कार से पहले अमृतसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। अंतिम यात्रा में शामिल होने जाने वाले हिंदू संगठनों के नेताओं को पंजाब पुलिस ने नजरबंद कर दिया। जब इसका पता सूरी के घर के बाहर एकत्र शिव सैनिकों को लगा तो विरोध प्रदर्शन करने लगे।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

सुधीर सूरी के घरवाले भी एक बार फिर अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। हालांकि बाद में हिंदू नेताओं को छोड़ दिया गया। अब शव यात्रा निकाले जाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले, सुधीर सूरी के भाई बृज मोहन सूरी ने हिंदू नेताओं को घर में नजरबंद करने पर कड़ा एतराज जताया।

बृज मोहन सूरी ने कहा कि पुलिस व सरकार का इस तरह का रुख बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंतिम यात्रा में प्रत्येक व्यक्ति को शामिल होने का अधिकार है। इसके बाद पुलिस ने हिंदू नेताओं को शव यात्रा में शामिल होने के लिए रिहा कर दिया। इधर, महानगर में तनाव के माहौल के कारण भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

बता दे पहले स्वं. सुधीर चोरी का अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे किया जाना था लेकिन बाद में प्रशासन के आग्रह पर इसका समय 10 बजे कर दिया गया। हालांकि हिंदू नेताओं को नजरबंद किए जाने के कारण ऐसा नहीं हो सका। पीड़ित परिवार ने बताया कि जब तक हिंदू संगठनों के नेताओं को रिहा नहीं किया जाता, वह तब तक हिंदू नेता सुधीर सूरी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *