Bypoll Result: आदमपुर उपचुनाव में AAP की जमानत जब्त

Daily Samvad
2 Min Read
AAP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 06 Nov 2022

हिसार। Bypoll Result: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Election) में 90 से ज्यादा सीटों को जीतने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) हरियाणा (Haryana) की आदमपुर सीट (Adampur) पर हुए उपचुनाव (Bypoll) में अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई और उनकी जमानत जब्त हो गई।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

आप प्रत्याशी सतिंदर सिंह को सिर्फ 3413 वोट पड़े और वो अपनी जमानत जब्त होने से नहीं बचा पाए। हार के बाद आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आदमपुर के वोटरों का आदेश नतमस्तक होकर स्वीकार करती है। जनता का आदेश हुआ है कि लोगों के बीच जाकर और मेहनत करें।

सुशील गुप्ता ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी को व्यवस्था परिवर्तन के लिए जानते हैं, इसलिए उपचुनाव की राजनैतिक लड़ाई को आम आदमी पार्टी के लिए उपयुक्त नहीं माना। लेकिन इस चुनाव से ये भी स्पष्ट हो गया कि हरियाणा में विपक्ष की जगह खाली है और बीजेपी को हरा पाना कांग्रेस और भूपेंद्र हुड्डा के बस की बात नहीं है। इसलिए आम आदमी पार्टी अब 2024 में व्यवस्था परिवर्तन और सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर लोगों के बीच जाएगी।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

आपको बता दें कि आदमपुर उपचुनाव की मतगणना में 15 हजार से ज्यादा वोटों से बीजेपी प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को जीत प्राप्त हुई। भव्य बिश्नोई ने सभी 13 राउंड में जीत बरकरार रखी। इस चुनावी जंग में कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश दूसरे पायदान पर रहे। मतगणना पूरी होने के बाद जय प्रकाश ने कहा कि वह 2024 में होने वाला चुनाव आदमपुर से लड़ेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *