Crime News Jalandhar: जालंधर में ढोंगी बाबाओं की जमकर पिटाई, महिला को सम्मोहित कर लूटने की कोशिश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 06 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Crime News Jalandhar: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के स्वर्ण पार्क में बाबा बनकर आए लुटेरों ने औरत को बातों में लगाकर उसे रुमाल में भांग और 10 रुपये देकर सोने के कड़े लेकर फरार होने की कोशिश की। महिला को पता लगा तो उसने शोर मचाया और ठोंगी बाबा लोगों के हत्थे चढ़ गए। लोगों ने ठोंगी बाबा की पिटाई भी कर दी।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

जालंधर के स्वर्ण पार्क निवासी प्रमिला देवी ने बताया कि दो व्यक्ति उसके पास आए और कहा कि वह पहुंचे हुए बाबा हैं। युवकों (बाबा) ने रास्ते में ही उसे रोककर बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान एक रुमाल दिया। उसमें भांग और दस रुपये थे। साथ ही कहा कि इस रुमाल को अपने घर की पेटी में संभालकर रख लें और बातों-बातों में उसके पहने हुए हाथों में सोने का कड़ा उतारकर भागने की कोशिश करने लगे।

पीड़ित ने बताया कि जैसे ही उसे पता चला कि उसके साथ क्या हुआ है तो उसने शोर मचा दिया और आसपास निकल रहे लोगों ने दोनों को पकड़ गया। बाद में उनको पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने जब शोर मचाया तो वहां से निकल रहे एक राहगीर की बहादुरी से दोनों ठोंगी बाबा पकड़े गए।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

विक्रम सिंह नाम का व्यक्ति महिला का शोर सुन कर उनके पीछे भागा लेकिन उक्त ढोंगियों ने उस पर भी हमला कर दिया। विक्रम सिंह को चोट लगी लेकिन उसने ठोंगी बाबाओं को नहीं छोड़े और बाकी लोग जमा होने पर दोनों पकड़े गए। लोगों ने ठोंगी बाबा को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *