Jalandhar News: डेंगू से लड़ने को नगर निगम तैयार, कमिश्नर ने बनाई 160 मुलाजिमों की टीम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 06 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में डेंगू से 2 मौतों और दर्जनों लोगों के की चपेट में आने के बाद आखिरकार नगर निगम व सेहत विभाग कुंभकर्णी नींद से जाग गया है। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त रूप से 80 टीमें बनाई गई हैं। ये टीम 160 एक्सपर्ट कर्मचारियों को मिलाकर बनाई गई है।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलिश ने बताया कि डेंगू के खिलाफ नगर निगम ने युद्धस्तर पर काम करने की तैयारी की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें नए सिरे से पूरे शहर का सर्वे करेंगी। नगर निगम ने 80 वार्डों में लोगों को जागरूक करने के लिए दो-दो एक्सपर्ट कर्मचारियों की 80 सर्वे टीमों का गठन करके इनकी ट्रेनिंग करवा दी है।

निगम कमिश्नर ने बताया कि डेंगू कहां-कहां पनपता है, इसे लोगों के सहयोग से कैसे खत्म किया जा सकता है, इसकी ट्रेनिंग रविवार को दी गई। हर टीम में एक सेनेटरी इंस्पेक्टर या सुपरवाइजर और उसके साथ एक सफाईसेवक को तैनात किया गया है। इन टीमों को छह दिन में अपना सर्वे पूरा करना है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

रोजाना किए जाने वाले सर्वे की रिपोर्ट भी हर शाम को देनी होगी। टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और लारवा पैदा होने की जगहों का पहचान करेंगी। जहां जरूरत होगी, वहां पर निगम फागिंग करवाएगा। निगम के पास करीब 30 छोटी मशीनें हैं और अब तीन राउंड में इन्हीं मशीनों से फागिंग करवाई गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *