Lunar eclipse: इस दिन लगेगा इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 07 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Lunar eclipse: देश में 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिया मनाई जा रही है और इसी दिन ही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान और दान के लिए नदी तटों पर पहुंचते हैं। इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। लकिन इस बार देव दिवाली चंद्र ग्रहण के कारण सोमवार 7 नवंबर को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

यह ग्रहण 8 नवंबर को भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, एशिया में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। भारत में चंद्र ग्रहण दिखने के कारण का सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगन से 9 घंटे पहले लग जाता है और ग्रहण खत्म होने के साथ ही समाप्त हो जाता है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

चंद्रग्रहण शाम 5.32 बजे शुरू होगा, जो शाम 6.19 बजे खत्म हो जाएगा। सूतक काल सुबह 8.10 बजे शुरू होगा, जो शाम 6.19 बजे समाप्त होगा। सूतक काल शुरू होने के बाद मंदिरों में दर्शन पर रोक रहेगी। सूतक शुरू होते ही मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे। सूतक काल की समाप्ति के बाद मंदिरों के पट खोले जाएंगे और देव स्नान और सफाई के बाद पूजा-अर्चना होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *