Jalandhar News: रेड पेटल के साथ Maruti Suzuki के शोरूम, बिल्डर्स जसवंत और इकहरी पुली के पास जैन स्टेशनरी को नोटिस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 07 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेशों के बाद आज बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने शहर के अलग-अलग तीनों जगहों पर अवैध रूप से बन रही इमारतों को नोटिस जारी किया है। इसमें दो कोठियों और दो कामर्शियल इमारतें शामिल हैं।

 

Jalandhar News: रेड पेटल के साथ Maruti Suzuki के शोरूम, बिल्डर्स जसवंत और इकहरी पुली के पास जैन स्टेशनरी को नोटिस

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

एमटीपी नीरज भट्टी के मुताबिक बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने अवतार नगर में गली नंबर 13 में अवैध रूप से बनाई गई दो कोठियों के बिल्डर्स को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि बिल्डर्स जसवंत सिंह बिना नक्शे और फीस के कई कोठियां बना रहा है। इसकी शिकायत RTI एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा समेत कई लोग शिकायतें कर रहे थे। आज इसे नोटिस भेजा गया है।

इसके अलावा गोपाल नगर में होटल रेड पेटल के साथ जालंधर-दिल्ली ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक गुरदीप सिंह को नोटिस भेजा गया है। गुरदीप सिंह की इमारत कामर्शियल है, जिसमें मारूति सुजुकी का शोरूम खुला है। गुरदीप सिंह को नोटिस भेजकर कामर्शियल इमारत का नक्शा, सीएलयू और अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं। यही नहीं मारुति सुजुकी को भी पत्र लिखा गया है।

Jalandhar News: रेड पेटल के साथ Maruti Suzuki के शोरूम, बिल्डर्स जसवंत और इकहरी पुली के पास जैन स्टेशनरी को नोटिस

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

इसके अलावा नगर निगम की टीम ने ओल्ड रेलवे रोड पर इकहरी पुली के पास स्थित जैन स्टेशनरी मार्ट को भी नोटिस भेज दिया है। कामर्शियल इमारत के मालिक से नक्शे की कापी, सीएलयू की रसीद और दस्तावेज मांगा गया है। निगम अधिकारी ने बताया कि नोटिस भेजकर इन सभी इमारत मालिकों से नक्शा, सीएलयू और कागजात तीन दिन में पेश करने को कहा गया है।

अकाली दल से निष्कासित की गई बीबी जागीर कौर का फूटा गुस्सा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *