Punjab News: डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने ताजपुर रोड डम्प साइट पर विरासती अवशेष के बायोरेमेडिएशन प्लांट का किया उद्घाटन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 08 Nov 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने मंगलवार को ताजपुर रोड डम्प साइट पर विरासती अवशेष के बायोरेमेडिएशन प्लांट के प्रोजैक्ट का उद्घाटन किया जो अगले 22 महीनों में अपने पहले पड़ाव के अंतर्गत पाँच लाख टन विरासती अवशेष की निकासी करेगा। इस प्रोजैक्ट पर 27.17 करोड़ रुपए की लागत आएगी और इसको लुधियाना स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: MVI नरेश कलेर के पांच करोड़पति एजैंटों पर विजीलैंस मेहरबान

लेंडफिल साइट का कुल क्षेत्रफल 51. 36 एकड़ है जोकि शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। साइट पर कुल इकट्ठा हुआ विरासती कूड़ा लगभग 25 लाख मीट्रिक टन है। इस मौके पर उनके साथ विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल, मदन लाल बग्गा, हरदीप सिंह मुंडीया, मेयर बलकार सिंह संधू, नगर निगम कमिश्नर डॉ. शेना अग्रवाल, डीसी सुरभी मलिक, ’आप’ ज़िला प्रधान (शहरी) शरनपाल सिंह मकड़, ’आप’ ज़िला प्रधान (ग्रामीण) हरभुपिन्दर सिंह धरौर और अन्य भी उपस्थित थे।

Punjab News: डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने ताजपुर रोड डम्प साइट पर विरासती अवशेष के बायोरेमेडिएशन प्लांट का किया उद्घाटन

इलाका निवासियों को संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डम्प साइट पर इक्ट्ठा हुए विरासती अवशेष के निपटारे की प्रक्रिया दो पड़ावों में बायोरेमेडिएशन प्रक्रिया के द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सागर मोटरज़ को पहले पड़ाव का काम सौंपा गया है जो ज़ीरो लेंडफिल तकनीक का प्रयोग करके अपने प्लांट में से रोज़ाना के 1440 टन कूड़ा-कर्कट को साफ़ करेगी। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने अतिरिक्त मशीनरी तैनात करने और समय-सीमा से पहले काम मुकम्मल करने के लिए भी सहमति दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने अतिरिक्त मशीनरी तैनात करने और समय-सीमा से पहले काम मुकम्मल करने के लिए भी सहमति दी है। डॉ. निज्जर ने बताया कि बाकी रहते 19.62 लाख टन विरासती अवशेष के निपटारे के लिए पड़ाव-2 के लिए टैंडर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट से शहर निवासियों को कूड़ा डम्प वाली जगह से निकलने वाली बदबू से बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट शहरों के लिए सब से बड़ी चुनौतियों में से एक है और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कूड़े और ठोस अवशेष का वैज्ञानिक ढंग से निपटारा करके पंजाब को साफ़-सुथरा और हरा भरा बनाने के लिए सहृदय यत्न कर रही है।

गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *