Punjab News: विजिलेंस ने भ्रष्टाचार का किया पर्दाफाश, रिश्वत लेते ठेकेदार को रंगे हाथ पकड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान आज मौड़, जिला बठिंडा में पीएसपीसीएल कार्यालय (PSPCL Office) के एक निजी ठेकेदार अमृत पाल उर्फ कद्दू को पीएसपीसीएल ग्रिड, मौड़ से 20,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को बठिंडा जिले के गांव कुत्तीवाल खुर्द की निवासी निक्की कौर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क करके आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने उसकी उपजाऊ जमीन का ट्यूबवेल कनेक्शन दिलाने के बदले 80,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी और यह भरोसा दिया था कि ठेकेदार होने के नाते उसके पीएसपीसीएल कार्यालय मौड़ में तैनात अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध हैं।

PSPCL
PSPCL

शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी ने एडवांस के रूप में 30,000 रुपये मांगे थे और बाकी पैसे बिजली कनेक्शन लगने के बाद देने के लिए कहा था।

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी ठेकेदार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

Punjab News
Punjab News

उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच के दौरान PSPCL कार्यालय मौड़ से संबंधित अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *