LOVELY SWEET और LPU के मालिक AAP के सांसद की मार्सिडीज कार हुई ब्लैकलिस्टेड, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 08 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। LOVELY SWEET Owner’s Mercedes Car Blacklisted: पंजाब सरकार ने जालंधर के लवली ग्रुप (Lovely Group) के मालिक की मार्सिडीज (Mercedes-Benz) को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। सरकार ने सुप्रीमकोर्ट की गाइडलाइंस का हवाला देते हुए प्रदेश में जिन 5000 गाड़ियों को ब्लैकलिस्ट किया है, उसमें जालंधर के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) व लवली आटो (Lovely Auto) के मालिक की मार्सिडीज कार भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

डेली संवाद ने जब सरकार द्वारा ब्लैकलिस्ट किए गए वाहनों की चेकिंग की तो इसमें ज्यादा उन धनकुबेरों की गाड़ियां सामने आई हैं, जो किसी न किसी पार्टी के नेता हैं, बड़े कारोबारी हैं या फिर बड़े अफसर हैं। इन लोगों के पास महंगी और लग्जरी कारें हैं, जिनकी कारों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के विपरीत रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किए गए।

जानकारी के मुताबिक जालंधर आरटीए दफ्तर द्वारा PB-08-EE-0008 नंबर लवली इंटरनेशनल ट्रस्ट के नाम से जारी किया गया है। यह नंबर मार्सिडीज की श्रृंखला S 350d में लगाया गया है। लवली इंटरनेशनल ट्रस्ट जालंधर में लवली आटो, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी समेती लवली स्वीट का कारोबार करता है। इसके मालिक यानी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल को आम आदमी पार्टी ने राज्य सभा मैंबर भी बनाया है।

ये भी पढ़ें: MVI नरेश कलेर के पांच करोड़पति एजैंटों पर विजीलैंस मेहरबान

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का हवाला देते हुए कल ही पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 5000 से ज्यादा वाहनों की आऱसी ब्लैकलिस्ट करने का दावा किया था। आज जब डेली संवाद ने इसकी पड़ताल की तो चौंकाने वाले नंबर सामने आ रहे हैं। जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिविर्सिटी के मालिक की मार्सिडीज कार का नंबर ब्लैकलिस्टेड हो चुका है।

नंबर ब्लैकलिस्टेड होने के बाद भी लवली इंटरनेशनल ट्रस्ट के मालिकों द्वारा उक्त मार्सिडीज का उपयोग किया जा रहा है। आरटीए की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल एलपीयू के मालिक आम आदमी पार्टी के राज्यसभा मैंबर हैं, इसलिए भी अधिकारी अभी तक कोई कार्ऱवाई नहीं कर पाए हैं।

गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *