Punjab News: कांग्रेस नेता की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को किया गया सस्पेंड, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 09 Nov 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन ने हिंदू नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है और सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही पुलिस आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता हरसिमरन मंड की सुरक्षा में तैनात 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पहले पुलिसकर्मी बिना किसी सूचना के छुट्टी पर चले गए, जो कार्य में लापरवाही है। इसलिए उन्हें सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है कि सुधीर सूरी की हत्या के बाद कांग्रेस नेता हरसिमरन मंड को भी धमकियां मिल रही थी। फिलहाल इन सुरक्षाकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। अब उनके स्थान पर नए सुरक्षाकर्मियों को भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

जानकारी के मुताबिक हरसिमरन मंड को व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए धमकाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मंड की सुरक्षा बढ़ा दी और उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट भी दिया गया। एहतियात के तौर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त रविचरण सिंह बीती रात सुरक्षा का जायजा लेने ब्रमरमंड के घर पहुंचे, लेकिन वहां पांच पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे।

गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *