⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 183 शब्द|📅 09 Nov 2022
डेली संवाद, अमृतसर। SGPC President: शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के लिए हुई आम बैठक में शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी हरजिंदर सिंह धामी को 104 वोट मिले हैं, जबकि बीबी जागीर कौर को सिर्फ 42 वोट ही मिल पाए है।
ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड
इस पर बीबी जागीर कौर ने कहा है कि उन्हें 42 वोट मिले हैं। धक्के के बावजूद भी उन्हें इतने वोट मिले हैं, ये उनकी जीत है। इसके साथ ही उन्होंने सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह खालसा पंथ के लिए अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी भी हमारी है अकाली दल भी मेरा है। इसमें देशद्रोही बैठे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे अकाली दल से निकलने वाले यह कौन होते है। बीबी जागीर कौर ने कहा कि मैं पंथ में रहूंगी और पंथ के लिए हमेशा लड़ती रहूंगी।
गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान








