Punjab News: सरकार ने योजना के लिए चालू वित्तीय वर्ष के लिए 36.60 करोड़ रुपए का बजट किया आरक्षित- डॉ. बलजीत कौर

Daily Samvad
3 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 394 शब्द|📅 09 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में और अधिक सुधार लाने के लिए 10.40 करोड़ रुपए की राशि बाँटी जा चुकी है। इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति को और अधिक बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत राज्य में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 60,912 महिला लाभार्थियों को 10.40 करोड़ बाँटे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस योजना के लिए कुल 36.60 करोड़ रुपए का बजट आरक्षित किया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार द्वारा 19 साल और इससे अधिक उम्र की महिलाओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म पर 5000 रुपए तीन किस्तों में (रुपए 1000+2000+2000) दिए जाते हैं।

प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति को और अधिक बेहतर बनाने के लिए विशेष शर्तों की पूर्ति के अधीन दिए जाते हैं। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पहले 5000 रुपए का लाभ तीन किस्तों में दिया जाता था, जो अप्रैल 2022 के बाद समाज के सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों से सम्बन्धित महिलाओं को मातृत्व लाभ के अंतर्गत दो किस्तों में पाँच हज़ार रुपए का लाभ प्रदान किया जाता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

पहली किस्त 3000 रुपए गर्भावस्था के पंजीकरण पर और कम से कम जन्म से पहले आंगनवाड़ी केंद्र (ए.डब्ल्यू.सी) में एल.एम.पी तारीख़ से 6 महीनों के अंदर-अंदर एक चैक-अप और राज्य/यू.टी. द्वारा अनुमोदित स्वास्थ्य सुविधाओं की पहचान पर और दूसरी किस्त 2000 रुपए बच्चे के जन्म पंजीकरण, बच्चे को बी.सी.जी, ओ.पी.वी, डी.पी.टी और हेपेटाइटिस-बी या इसके समकक्ष पहली डोज़ प्राप्त करने पर मिलने योग्य है। मंत्री ने बताया कि वित्तीय सहायता की अदायगी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है, जिन्हें आधार से जोड़ा जा चुका है।

गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *