IND vs ENG T20: भारत को हराकर इंग्लैंड पहुंचा फाइनल में, अब पाकिस्तान के साथ होगा मुकाबला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 10 Nov 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। IND vs ENG T20: इंग्लैंड T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। आज टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को एडिलेड में खेला गया। जिसमे इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसमे भारत ने इंग्लैंड को 169 रन का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

इंग्लैंड के ओपनर्स ने 10 के रनरेट से 16वें ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 16 ओवर में बिना विकेट गंवाए 170 रन बना लिए। इंग्लिश ओपनर्स एलेक्स हेल्स ने 183 के स्ट्राइक रेट से 86 बनाए। कप्तान जोस बटलर ने 163 के स्ट्राइक रेट से 80 का स्कोर किया। अब इंग्लैंड का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान के साथ मेलबर्न में 13 नवंबर को होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकी पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 169 रन का टारगेट दिया। जीत के लिए मिले लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने 10 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया और फाइनल में जगह बना ली। इंग्लैंड की टीम ने भी टी20 वर्ल्ड कप में तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई।

गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *