Car Snatching On Gun Point In Amritsar: पंजाब में पिस्तौल की नोक पर लुटेरों ने छीनी कार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 10 Nov 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Car Snatching On Gun Point In Amritsar: पंजाब के अमृतसर से ब़डी खबर है। अमृतसर में गन पॉइंट पर एक बार फिर कार छीनने का मामला सामने आया है। यह घटना कहीं और नहीं, टाटा शोरूम के कर्मचारी के साथ ही हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। शोरूम से मिली सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान शुरू की है। घटना गोल्डन गेट स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम की है।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

जानकारी के अनुसार, टाटा शोरूम पर एक मास्क पहने हुए युवक गाड़ी खरीदने के लिए पहुंचा। इसी दौरान उन्होंने टाटा की सफारी कार की टेस्ट ड्राइव लेने की मांग की। कंपनी ने फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद कर्मचारी को साथ भेज टेस्ट ड्राइव की अनुमति दे दी। अज्ञात आरोपी कार में तारां वाला पुल के समीप ही पहुंचा था, तभी आरोपी ने 32 बोर की पिस्टल तान दी। आरोपी ने चैक शर्ट पहन रखी थी और मुंह पर मास्क लगाया हुआ था।

कर्मचारी जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने पहले उसका मोबाइल फोन छीना और फिर कार से उतरने के लिए कहा। उसने कर्मचारी को गोली मारने की धमकी दी। जैसे ही वह कार से उतरा, आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी व कर्मचारी के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

टाटा मोटर्स ने पुलिस को जानकारी दी है कि कार में पेट्रोल अधिक नहीं है। जिसके चलते आरोपी कार को अधिक दूर नहीं ले जा सकते। पुलिस ने आसपास के एरिया व पेट्रोल पंप पर इसकी सूचना दे दी है ताकि आरोपियों की हरकतों पर नजर रखी जा सके।

https://youtu.be/LpfRn7UH5rU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *