Punjab News: पंजाब में माइनिंग को लेकर बवाल, गांव वालों और ठेकेदारों में भिड़ंत, जमकर ईंट-पत्थर चले, 20 घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 10 Nov 2022

आनंदपुर साहिब। Punjab News: पंजाब के खनन मंत्री (Mining Minister) हरजोत बैंस (Harjot Singh Bains) के विधानसभा हलके में माइनिंग को लेकर आज जमकर बवाल हुआ है। जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई। गांव के लोग और जिला प्रशासन व माइनिंग के ठेकेदार आमने-सामने हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

जानकारी के मुताबिक आनंदपुर साहिब के अंतर्गत आते गांव भलान की खड्‌ड में माइनिंग का काम रुकवाने के लिए गांववासी पहुंच गए। जिन्होंने काम रुकवाने का दबाव बनाया तो उनके साथ मारपीट की गई। खड्‌ड में काफी लंबे समय से माइनिंग का काम चल रहा था। गांव वालों का आरोप है कि यह इल्लीगल माइनिंग है और पुलिस की देखरेख में यहां माइनिंग करवाई जाती है।

वीरवार सुबह गांव के लोग इकट्‌ठे होकर माइनिंग साइट पर पहुंच गए। जहां उन्होंने काम रुकवाने की मांग की, लेकिन इसी दौरान ठेकेदारों और गांव निवासियों के बीच झड़प हो गई। जिसमें 20 के करीब लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

गांव निवासियों का आरोप है कि यहां माइनिंग पुलिस की निगरानी में होती है। मंत्री बैंस को भी इसकी जानकारी है। जिसे गांव वालों ने जिताया, वहीं आज उन्हें पिटवा रहा है। माइनिंग गांव की आने वाली पीढ़ियों के लिए अच्छी नहीं है। यही कारण है कि वे यहां माइनिंग रुकवाना चाहते हैं।

माइनिंग के चलते हुई झड़प के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव वालों ने झड़प के बाद खड्‌ड पर डेरा डाल लिया है। गांववासी इस समय खड़ पर मौजूद हैं और वहीं ठेकेदार भी अपना काम कंद करने को तैयार नहीं है। जिला प्रशासन दोनों के पक्षों को शांत करवाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

https://youtu.be/LpfRn7UH5rU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *