Punjab News: डेली संवाद जल्द करेगा खुलासा: 2007 में भूमि रक्षा अधिकारी से लेकर आज 2022 में उप मंडल भूमि रक्षा अधिकारी बनने तक कौन-कौन से नेता की रही मेहरबानी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 12 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: दो पहिया वाहन पर रहने वाला सरकारी अधिकारी अकाली सरकार कांग्रेस सरकार के मंत्रियों की मेहरबानी से बना लग्जरी कारों का शौकीन। “ग” अक्षर के नाम वाले उप मंडल भूमि रक्षा अधिकारी पर आखिर आम आदमी पार्टी की सरकार पर कौन सा मंत्री है मेहरबान। सोमवार मुख्यमंत्री भगवंत मान के दरबार में पहुंचेगी इस मामले की शिकायत।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

डेली संवाद जल्द इस बात का खुलासा करेगा कि आखिर पंजाब के विभिन्न विभाग किस तरह से वित्तीय घाटे में जाते हैं जिसका सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचारी अधिकारी हैं। कुछ ऐसा ही नजारा पंजाब के भूमि रक्षा विभाग का है। जिसमें पिछले 15 साल से एक ही डिवीजन में तहत एक अधिकारी जो आज उपमंडल भूमि रक्षा अधिकारी की कुर्सी पर बैठा हुआ है।

उसका सफर 2007 में तत्कालीन अकाली सरकार के दौरान एक मंत्री की छत्रछाया में इस तरह बढ़ना शुरू हुआ कि आज उस समय का दो पहिया वाहन मालिक यह अधिकारी लग्जरी कारों का शौकीन बन गया। यही नहीं करोड़ों की संपत्ति का मालिक बनने के लिए भी इस अधिकारी पर पहले अकाली मंत्री फिर कांग्रेस के मंत्री और विधायक मेहरबान रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

लोगों की मेहनत और लोगों की जनहित सेवाओं के पैसे में किए गए भ्रष्टाचार से किस अधिकारी का निजी साम्राज्य हमेशा बढ़ता रहा आज की भगवंत मान सरकार पर यह अधिकारी एक बड़ा सवालिया निशान है क्योंकि यह सरकार हमेशा ही भ्रष्टाचारियों के खिलाफ रही है और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की बात करती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस अधिकारी से जुड़ी सारी शिकायतें मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास सोमवार पहुंच जाएंगी। उसके बाद देखने वाली बात होगी इस अधिकारी पर और उसका साथ देने वाले नेताओं पर भगवंत मान किस प्रकार का एक्शन लेते हैं।

https://youtu.be/LpfRn7UH5rU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *