Punjab News: जालंधर, अमृतसर सहित आज पूरे प्रदेश में बसों का चक्का जाम, जाने पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 12 Nov 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब रोडवेज/पनबस पी.आर.टी.सी. बसों द्वारा आज धरना देकर पूरे राज्य में चक्का जाम कर दिया गया है। खबर है कि बटाला डिपो के कंडक्टर प्रितपाल सिंह के निलंबन और विभागीय जांच के खिलाफ पंजाब रोडवेज, पनबस एवं पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन शनिवार को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करके बसों का चक्का जाम कर दिया है। अमृतसर के साथ साथ जालंधर और लुधियाना में भी इसका विरोध किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

जिसके कारण कर्मचारियों ने आज बस स्टैंड को बंद कर दिया और ट्रांस्पोर्ट विभाग व राज्य सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। बस स्टैंड को बंद करने दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई जिस कारण बस स्टैंड के बाहर रोड पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया जिस पर पुलिस ने भी बंद आवाजाई को खुलवाने का काफी प्रयास किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

ट्रैफिक के कारण बहुत कम बसें ही अपने गंतव्यों को रवाना हो सकी हैं। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामला है कि 8 अक्टूबर को चंडीगढ़ रूट की बटाला की बस में हुई विभागीय जांच में कंडक्टर प्रितपाल सिंह पर बिना टिकट यात्री बिठाने के आरोप लगे थे। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। लेकिन उनके साथियों का कहना है कि चेकिंग स्टाफ ने नाजायज रिपोर्ट बनाकर उसे सस्पेंड किया है।

जिसके बाद यात्री को वेटिकट होने पर उसे 10 गुना जुर्माना भी वसूल लिया गया। इसके विरोध में कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने एक दिन पहले पंजाब के 12 डिपो में विरोध प्रदर्शन किया था। शनिवार को पूरा पंजाब के डिपो बंद करके प्रदर्शन का दावा किया गया है।

https://youtu.be/LpfRn7UH5rU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *