Farm House Turned into a Dance Bar: फार्म हाउस को बना दिया डांस बार, जमकर छलकाए शराब के जाम, VIDEO वायरल, FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 12 Nov 2022

गाजियाबाद। Farm House Turned into a Dance Bar: गाजियाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के गंगा सागर कृषि वाटिका फार्म हाउस, कनावनी में पार्टी के दौरान जमकर शराब परोसी गई। डांसरों ने अश्लील नृत्य किया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ तो पुलिस की नींद टूटी। आनन-फानन फार्म हाउस मालिक सुभाष यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

इंटरनेट मीडिया पर दो वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। दोनों वीडियो गंगा सागर कृषि वाटिका फार्म हाउस, कनावनी का बताया गया। दावा किया गया कि वीडियो बृहस्पतिवार रात की है। वीडियो में दिख रहा है कि करीब दो दर्जन युवक फार्म हाउस में पार्टी कर रहे हैं। शराब परोसी जा रही है। युवा हुक्का गुड़गुड़ा रहे हैं। डांसर अश्लील नृत्य कर रही हैं।

वीडियो पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। इससे महकमे में हड़कंप मच गया। इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस रात में ही फार्म हाउस पहुंच गई। वहां के कर्मचारियों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि पार्टी में शराब परोसी गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

फार्म संचालक ने शराब पिलाने का आबकारी विभाग से लाइसेंस लिया था या नहीं इसकी जांच होनी चाहिए। यदि बिना लाइसेंस के शराब परोसी गई तो आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की होनी चाहिए।

कौशांबी थाने से चंद कदम की दूरी पर एंजल मेगा माल के द बंग बंग बार एंड कैफे में गत वर्ष क्रिसमस पर रात तीन बजे तक जश्न की आड़ में रेव पार्टी हुई थी। नाइट क‌र्फ्यू के दौरान हुई इस पार्टी में दिल्ली-एनसीआर के युवक और युवतियां शामिल हुए थे। कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाई गई थीं। स्थानीय पुलिस ने इस ओर रूख नहीं किया था। इससे पुलिस पूरी तरह से कठघरे में खड़ी हुई थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *