Dengue In Punjab: पंजाब में डेंगू का कहर, इन जिलों में मिले सबसे ज्यादा मरीज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 12 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Dengue In Punjab: पंजाब में डेंगू का कहर लगातार जारी है। इस साल की शुरुआत से लेकर 10 नवंबर तक 45,497 में से 7,586 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य में डेंगू का पॉजिटिव रेट 16.18 फीसदी है। पिछले कुछ महीनों में राज्य में डेंगू से 10 मौतें हुई हैं। ज्यादातर मरीज 15-40 साल के बीच के हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल 7,586 लोग डेंगू से संक्रमित पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

कुल मामलों में से 1,444 मामले मोहाली जिले से, 737 रोपड़ से, 735 पठानकोट से और 622 फतेहगढ़ साहिब से सामने आए हैं। राज्य में हुई 10 मौतों में से तीन पठानकोट में, दो मोहाली में और एक-एक रोपड़, जालंधर, बठिंडा, मनसा और मोगा में हुई।

इसके मुख्य लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, सभी जोड़ों में दर्द है। यदि इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत किसी विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए या चेक-अप के लिए  घर के पास के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू की जांच और इलाज नि:शुल्क है। विशेषज्ञों का कहना है कि बुखार होने पर पैरासिटामोल की गोली लें, डिस्प्रिन, ब्रुफिन का प्रयोग बिल्कुल न करें। इसके अलावा, अगर किसी को त्वचा पर लाल दाने और खुजली हो जाती है, तो उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करना चाहिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *