Himachal Pradesh Election: हिमाचल प्रदेश में मतदान खत्म, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Himachal Pradesh Election: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान खत्म हो चुका है। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। एक ही चरण में 68 सीटों पर हुए चुनाव में इस बार 412 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। इस पर्वतीय राज्य में 55 लाख से अधिक मतदाताओं ने 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया है।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

चुनाव मैदान में मौजूद प्रमुख चेहरों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व बीजेपी प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं। इस बार के चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। सबसे ज्यादा वोटिंग सिरमौर में 72.35 फीसदी हुई। वहीं किन्नौर में सबसे कम लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया, जहां 62 प्रतिशत मतदान हुआ।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

इस बार इन सीटों पर कुल 55 लाख 92 हजार 882 वोटर मतदान हुए। चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल में 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला और 38 थर्ड जेंडर मतदाता थे। इसके साथ ही राज्य में 67,559 सर्विस वोटर, 56,501 दिव्यांग और 22 एनआरआइ वोटर थे।

हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 35 सीटों की जरूरत होती है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 44 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी।

https://youtu.be/gxqxrxXgemY




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar