UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रामायण मेले के पोस्टर का विमोचन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 13 Nov 2022

डेली संवाद, लखनऊ/अयोध्या। UP News: अयोध्या (Ayodhya) में 27 से 30 नवंबर तक रामनगरी में 41वां रामायण मेला (Ramayana Mela) होगा। इसे लेकर रामायण मेला समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रामायण मेले के द्वितीय दिन होने वाले कार्यक्रमों (राम विवाह) के पोस्टर का विमोचन किया। पहले दिन के कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन राम जन्मभूमि पर किया गया था।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

रामायण मेला समिति के संयोजक व डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टर में रामायण मेले में होने वाले द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में राम बारात आगमन, पांव पूजन की रस्म, चारों भाइयों का अग्नि फेरा व वर-वधू द्वारा ऋषियों से आशीर्वाद प्राप्त करने की लीला को दर्शाया गया है।

वैष्णवी गुप्ता व प्रिया गुप्ता ने आवरण छवि को भित्ति फलक पर उकेरने का कार्य किया है। इसमें भारतीय लोककला को प्रदर्शित किया गया है। इसमें अवधी लोक कला और परंपरा की स्पष्ट झलक दिख रही है। आवरण छवि के माध्यम से रामायण मेला में भारतीय लोककला व संस्कृति को दर्शाना है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मेला समिति के महामंत्री प्रो. वीएन अरोड़ा ने बताया कि इस वर्ष यह 41वां मेला होगा। 4 दिन तक इसका आयोजन होगा। चारों दिन के कार्यक्रम के अलग-अलग पोस्टर होंगे। पहली बार मुख्यमंत्री ने पोस्टर लॉन्च किया है। पारंपरिक तरीके से चार दिन तक अयोध्या में मेले का आयोजन किया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *