Jalandhar News: जालंधर में फिर से अवैध निर्माण की बाढ़, रामामंडी के मोहन विहार में अवैध तरीके से पहले दुकाने बनाई, अब पीजी बना डाला, डिफैंस कालोनी में गुरुद्वारा साहिब के ठीक सामने दो अवैध कामर्शियल कांप्लैक्स तैयार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 13 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने पिछले दिनों आपरेशन डिमोलिशन और अवैध निर्माण को सील करने की जो कार्रवाई शुरू की थी, अब ठंडी पड़ गई है। बताया जा रहा है कि नए कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आने के बाद अवैध निर्माणों के खिलाफ छेड़ी गई कार्रवाई ठप हो गई है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

उधर, कार्रवाई बंद होने के बाद एक बार फिर से अवैध निर्माण की बाढ़ आ गई है। लद्देवाली रामामंडी के 273 मोहन विहार में रिहाइशी नक्शा पास करवा कर पहले कई दुकानें बना दी गई। अब इमारत मालिक ने पहली मंजिल पर पीजी बना डाला, शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश से की है। रवि छाबड़ा के मुताबिक अवैध रूप से दुकानें और फिर पीजी बनाकर सरकार को भारी चपत लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि रामामंडी और लद्देवाली इलाके में कई कामर्शियल निर्माण अवैध तरीके से किया जा रहा है।

Jalandhar News: जालंधर में फिर से अवैध निर्माण की बाढ़, रामामंडी के मोहन विहार में अवैध तरीके से पहले दुकाने बनाई, अब पीजी बना डाला, डिफैंस कालोनी में गुरुद्वारा साहिब के ठीक सामने दो अवैध कामर्शियल कांप्लैक्स तैयार

उन्होंने कहा कि इस इलाके में कई पीजी बनाई जा रही है, लेकिन निगम टीम कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कमिश्नर से मांग की है कि इन अवैध निर्माणों को तत्काल रोका जाए। रवि छाबड़ा ने कहा है कि नगर निगम के कुछ अधिकारियों के कारण सरकार को भारी नुकसान हो रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

Jalandhar News: जालंधर में फिर से अवैध निर्माण की बाढ़, रामामंडी के मोहन विहार में अवैध तरीके से पहले दुकाने बनाई, अब पीजी बना डाला, डिफैंस कालोनी में गुरुद्वारा साहिब के ठीक सामने दो अवैध कामर्शियल कांप्लैक्स तैयार

वहीं, डिफैंस कालोनी में श्री गुरुद्वारा साहिब के ठीक सामने अवैध तरीके से दो कोठियों को तोड़कर तीन मंजिला कामर्शियल कांप्लेक्स तैयार कर लिया है। इसकी शिकायत एटीपी रवि शर्मा से की गई, लेकिन शिकायत के बाद भी एटीपी रवि शर्मा ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे अब इन इमारतों की शिकायतों लोकपाल से की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *