डेली संवाद, फरीदकोट। Dera Premi Murder: कोटकपुरा डेरा प्रेमी हत्याकांड में सूत्रों से बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा में तैनात सब इंस्पेक्टर के बेटे के शामिल होने की आशंका जताई जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर के बेटे ने हत्यारों से फोन पर बात की और उनके रहने का इंतजाम किया था। आरोपी पंजाबी यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है और हॉस्टल में रहता है।
ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के बेटे को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। इस मामले में सब-इंस्पेक्टर का कहना है कि उनके बेटे को एक दोस्त का फोन आया कि मेरे कुछ दोस्त आए हैं और उनके ठहरने की व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि मेरे बेटे का इस हत्या से कोई लेना-देना नहीं है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
बरगाड़ी बेअदबी मामले में नामजद आरोपी प्रदीप सिंह की बाइक सवार 6 हमलावरों ने बीते गुरुवार को कोटकपूरा में दुकान खोलते समय गोलियां मारकर हत्या की थी। एक बंदूकधारी भी घायल हो गया था। सुबह जब प्रदीप सिंह अपनी दुकान खोलने जा रहे थे तो दो बाइक पर सवार कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें प्रदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि गनमैन को घायल अवस्था में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते दिन दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने वारदात को अंजाम देने वाले 6 हमलावरों में से 3 हत्यारोपियों को पटियाला के बख्शीवाला से गिरफ्तार किया था।
Rohit Sharma ਦੀ Ego ਨੇ ਹਰਾਈ India : ਗੈਰੀ ਸੰਧੂ








