Crime News: गर्लफ्रैंड की हत्या कर डेडबाडी के किए 35 टुकड़े, हर टुकड़ा शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 14 Nov 2022

डेली संवाद, दिल्ली। Crime News: इस समय की बड़ी दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यह खबर दिल्ली से है यहां पर लिवइन पार्टनर की हत्या कर उसके 35 टुकड़े कर दिए गए और आरोपी इतना नहीं रूका उसने शव के इन टुकड़ों को 18 दिन तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंका। आफताब अमीन पूनावाला ने कथित तौर पर असहमति के बाद 18 मई को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंट दिया।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

जिसके बाद उसने शरीर के 35 टुकड़े किए और उन्हें स्टोर करने के लिए एक रेफ्रिजरेटर खरीदा। वह अगले 18 दिनों में हर सुबह दो बजे अपने घर से दिल्ली के आसपास के टुकड़ों को निपटाने के लिए निकल पड़ा। 26 साल की श्रद्धा पूनावाला से मुंबई के एक कॉल सेंटर में काम करने के दौरान मिलीं। उन्होंने डेटिंग शुरू की और बाद में साथ रहने लगे। जब उसके परिवार ने उनके रिश्ते को अस्वीकार कर दिया तो यह जोड़ा भाग गया और दिल्ली आ गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

पुलिस ने बताया कि आफताब का कहना है कि श्रद्धा अक्सर शादी को लेकर उसपर दबाव बनाती थी। शादी को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा होता था। 18 मई को झगड़े के बाद आफताब के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने गला घोंटकर श्रद्धा की हत्या कर दी।

उसने शव को कई टुकड़ों में काटा और दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। उसने पुलिस के सामने यह बात कबूल की कि वह 18 दिन तक श्रद्धा के शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंका। इस शव को संभालने के लिए उसने एक बड़ा फ्रिज भी लिया हुआ था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *