Punjab News: जालंधर में SHO और सीआईए का सब इंस्पैक्टर गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 371 शब्द|📅 14 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी हिदायतों पर राज्य से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा जारी मुहिम के दौरान थाना सदर नकोदर, जि़ला जालंधर के एसएचओ के रूप में तैनात रहे सब- इंस्पेक्टर बिसमन सिंह, सी.आई.ए. जालंधर में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) रेशम सिंह और एक प्राईवेट व्यक्ति सुरजीत सिंह को 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सभी कर्मचारियों को हरजिन्दर कुमार निवासी गाँव रामपुर ठोडा, जि़ला रूपनगर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया है कि उक्त सब-इंस्पेक्टर बिसमन सिंह ने एसएचओ होते हुए उसके भाई को होशियारपुर से उसके ट्रक समेत गाड़ी में भुक्की की बरामदगी दिखाकर झूठे केस में गिरफ़्तार किया था।

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि सम्बन्धित एसएचओ बिसमन सिंह ने उस समय पर एएसआई रेशम सिंह और एक प्राईवेट व्यक्ति सुरजीत सिंह के द्वारा उसके भाई और श्रीनगर से लादा हुआ उसका ट्रक छुड़ाने के लिए 11,00,000 रुपए पहले ही किस्तों में हासिल कर लिए हैं। उसने दोष लगाया कि मुलजिम सब-इंस्पेक्टर का बेशक पुलिस लाईन जालंधर में तबादला हो चुका है परन्तु वह अपने उपरोक्त दो मध्यस्थों के द्वारा इस पुलिस केस में उसकी मदद करने के लिए उससे और पैसों की माँग कर रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

इस शिकायत के तथ्यों और प्राप्त सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उपरोक्त सब-इंस्पेक्टर बिसमन सिंह, ए.एस.आई रेशम सिंह और प्राईवेट व्यक्ति सुरजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में सभी दोषियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए और आई.पी.सी. की 120-बी के तहत विजीलैंस ब्यूरो के थाना, उडन दस्ता-1, एस.ए.एस. नगर, पंजाब में मुकदमा दर्ज किया गया है और इस केस की आगे की जांच चल रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *