Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण, बोले- क्वालिटी खराब हुई तो ठेकेदार और अफसर की खैर नहीं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 335 शब्द|📅 14 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने ढिलवां से तलहन तक किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को मानक अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके उपस्थित क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि बेहतर सड़क निर्माण से क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि इससे क्षेत्र के साथ-साथ लोगों का भी विकास होगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कार्य पिछले 15, 20 वर्षों से नहीं हुए उन्हें करवाया जा रहा है। क्षेत्र में बहुत विकास कार्य होने हैं। धीरे-धीरे सभी विकास कार्य पूरे होंगे। और क्षेत्र का समग्र विकास कराना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों द्वारा सड़क निर्माण की मांग किए जाने पर सड़क निर्माण बनाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। चुनाव के दौरान जनता से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी। इस सड़क के बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक का भार कम होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

उन्होंने आम आदमी पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकतार्ओं से कहा कि वह इस सड़क के निर्माण पर ध्यान दें ताकि सड़क का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण हो सके। इस दौरान उन्होंने संबंधित ठेकेदार से गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण करने के निर्देश दिए। गलत कार्य करने पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही।

इस मौके पर वार्ड-16 से AAP नेता दीनानाथ प्रधान, युवा आप नेता गौरव अरोड़ा, बलबीर सिंह (बिट्टू ), एडवोकेट परमजीत सिंह, चन्नी सिंह, तरण भलवां, हरजिंदर सिंह सिंधू, सनी सिंधू, रोहनज, एडवोकेट राहुल सहित गणमान्य काफी संख्या में उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *