Bypolls: भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों की जारी की सूची

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 198 शब्द|📅 15 Nov 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Bypolls: भारतीय जनता पार्टी लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ये उपचुनाव उत्तरप्रदेश की मैनपुरी संसदीय सीट और राजस्थान की सरदार शहर, बिहार की कुरहानी, उत्तरप्रदेश की खतौली एवं रामपुर और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीटों के लिए होने हैं।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की स्वीकृति से जारी सूची में उत्तरप्रदेश की मैनपुरी से रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा गया है। वहीं खतौली और रामपुर विधान सभा सीटों के लिए क्रमशः श्रीमती राजकुमारी सैनी और आकाश सक्सेना को टिकट दिया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

वहीं विधानसभा उपचुनाव की बाकी की सीटों में राजस्थान की सरदार शहर से अशोक कुमार पिंचा, बिहार की कुरहानी से केदार प्रताप गुप्ता और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर से ब्रह्मानंद नेताम को मैदान में उतरा गया है। खतौली विधानसभा सीट एंव अन्य सीटों पर उपचुनाव सहित गुजरात एंव हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव की मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *