World Population: आज 8 अरब हो गई दुनिया की आबादी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 15 Nov 2022

डेली संवाद, भारत। World Population: आज दुनिया की आबादी 8 अरब (8 बिलियन) हो गई है संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की रिपोर्ट के मुताबिक नए अनुमानों से पता चला है कि 2030 तक वैश्विक आबादी करीब 8.5 अरब पहुंच जाएगी। UN ने 2050 तक की जनसंख्या 9.7 अरब और 2100 तक 10.4 अरब होने की गणना भी की है। ज्यादातर उन देशों में ही जन्म दर में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जहां प्रति व्यक्ति आय बेहद कम है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

यूएन की रिपोर्ट में मानव की औसत आयु (Average Age) को लेकर दावा किया गया है कि वर्तमान में ये 72.8 वर्ष हो चुकी है, जो 1990 के मुकाबले 2019 तक नौ साल बढ़ी है। वहीं रिपोर्ट में 2050 तक एक मनुष्य की औसतन आयु 77.2 वर्ष तक पहुंचने का अनुमान भी लगाया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले औसतन 5.4 वर्ष ज्यादा जीतीं हैं। महिलाओं की औसत आयु 73.4 साल और पुरुषों की औसत आयु 68.4 वर्ष आंकी गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी इस वार्षिक विश्व जनसंख्या संभावना रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वैश्विक जनसंख्या 1950 के बाद से अपनी सबसे धीमी दर से बढ़ रही है, जो 2020 में एक प्रतिशत से भी कम हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक जनसंख्या को 7 से 8 अरब तक बढ़ने में 12 साल लगे हैं, जबकि 2037 तक यह 9 अरब तक पहुंच जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *