Punjab News: शहर के सौंदर्यीकरण पर 5 करोड़ रुपये खर्च करेगी मान सरकार- डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 319 शब्द|📅 15 Nov 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अमृतसर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस संबंध में टेंडर मांगा गया है। यह जानकारी स्थानीय निकाय मंत्री ने दी।

इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने और स्कूली बच्चों को पढ़ने के लिए अच्छा वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से अमृतसर शहर के पार्कों और स्कूलों के सौंदर्यीकरण पर 5 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय किया है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

डॉ निज्जर ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा अमृतसर शहर के दक्षिणी निर्वाचन क्षेत्र के 6 वार्डों में 15 पार्कों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 1,51,81,000 रुपये खर्च किए जाएंगे, जो अमृतसर शहर के निवासियों को एक स्वच्छ वातावरण प्रदान करेगा और वे स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए चलने फिरने की भी अच्छी सुविधा मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि इसी तरह अमृतसर शहर के दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के 6 अलग-अलग स्कूलों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए 3,59,78000 रुपये खर्च किए जाएंगे, ताकि अमृतसर के दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के स्कूली बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

उन्होंने आगे बताया कि स्थानीय निकाय विभाग ने इन पार्कों के पुनर्विकास और स्कूलों के नवीनीकरण के लिए वेबसाइट www.eproc.punjab.gov.in पर पहले ही ई-पब्लिश कर दी है। इन कार्यों के लिए बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2022 अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित की गई है। प्राप्त बोलियां उसी तिथि को सायं 4 बजे खोली जाएंगी। इसके साथ ही मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि संबंधित कार्यों को पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *