Improve Eyesight: अगर आपकी भी है आंखे कमजोर तो अपनाएं यह घरलू नुस्खे

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 827 शब्द|📅 15 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Improve Eyesight: शरीर की देखभाल के साथ साथ आंखों की देखभाल करना भी बहुत ज़रूरी है। आज के समय में लगभग हर कोई आंखों की रोशनी की समस्या से जूझते पाए जाते हैं। इस दौरान अधिकतर इस परेशानी को नजरअंदाज कर दिया जाता है। लेकिन ये आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बन जाता है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

अगर आंखें स्वस्थ रहेगी, तभी आप दिनचर्या के सभी कामों को बड़े आसानी से पूरा कर सकते हैं। वहीं आंखों की रोशनी जब धीरे-धीरे कम होने लगती है तो हमें चश्मे का सहारा लेना पड़ता है। वैसे ज्यादातर लोगों को चश्मा पहनना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। फिर भी उन्हें मजबूरी में पहनना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

इसके साथ ही आंखों की देखभाल भी ज्यादा करनी पड़ती है। हालांकि, सही खानपान और कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इस समस्या का समाधान निकल सकता है। आइए जानते हैं, कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में, जिसे अपानकर आप अपने आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

बादाम

बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। आप चाहें तो इसका सेवन दूध के साथ भी कर सकते हैं। इसके लिए आप भीगे हुए बादाम का पेस्ट बनाकर एक गिलास दूध में मिला कर रात को सोने से पहले पी लें। इसे आंखों की रोशनी ठीक होगी।

आंवला

आंवला सेहत के साथ-साथ आंखों की रोशनी के लिए काफी असरदार होता है। ये एक ऐसा फल है, जिसे आप अलग-अलग तरीकों से खा सकते हैं। इसकी चटनी से लेकर, अचार, मुरब्बे, जूस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। आंवला में विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है जो एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों के रूप में काम करता है।

जो आंखों की रोशनी को मेंटेन रखने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आप आधा कप पानी में एक चम्मच आंवले का रस मिलाएं। इसे दिन में दो बार सुबह और शाम पिएं। आप इसके जूस का सेवन शहद के साथ भी कर सकते हैं।

एक्सरसाइज

आंखों की सेहत के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। नियमित रूप से व्यायाम करने वाले लोगों में आंखों की रोशनी काफी अच्छी होती है। व्यायाम करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। वजन बढ़ने के कारण टाइप टू डायबिटीज से पीड़ित लोगों में भी आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है। इसलिए रोज व्यायाम करें और अपनी आंखों को स्वस्थ रखें।

गुलाब जल

गुलाब जल त्वचा को निखारने के साथ-साथ आंखों के लिए काफी कारगर माना जाता है। गुलाब जल आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप गुलाब जल की दो तीन बूंद को हफ्ते में दो से तीन बार आंखों में डाल सकते हैं। यह आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल को साफ करने के लिए भी काफी मददगार साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

सरसों का तेल

सरसों का तेल इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। पैर के तलवों पर करीब 10 मिनट तक रोजाना मालिश करके सोएं।

त्रिफला

त्रिफला चूर्ण आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी सहायक होता है। इसके लिए आप रात में पानी में भिगोकर इसको सुबह छानकर उस पानी से आंखों को धोएं।

किशमिश और अंजीर का सेवन करें

कमजोर नजर के लिए आप भीगे हुए किशमिश और अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप रात को 2 अंजीर और 10 से 15 किशमिश पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह इसका सेवन आप खाली पेट कर सकते हैं।

आंखों की एक्सरसाइज करना

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखों की एक्सरसाइज करना जरूरी है। इससे स्ट्रेस में भी राहत मिलती है। इसके लिए आप दोनों हाथों को आपस में रगड़ें और आंखों पर रखें। थोड़ी देर बाद हाथ हटा लें और आंखों को धीरे -धीरे खोलें। इसके अलावा आप नेत्रगोलक बाएं से दाएं, ऊपर और नीचे की ओर घूमा सकते हैं.

बादाम, सौंफ और मिश्री का मिश्रण

आंखों की रोशनी के लिए ये घरेलू उपाय बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आपको बादाम, सौंफ के बीजों और मिश्री की जरूरत होगी। इसके बाद इन दिनों के पीस लें। रात को सोने से पहले दूध के साथ एक चम्मच पाउडर का सेवन करें। एक हफ्ते तक इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बेहतर होने में मदद मिलेगी।

देसी घी

आयुर्वेद में देसी घी का बहुत महत्व है। ये कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। घी में विटामिन और मिनरल होते हैं। ये आंखों की रोशनी में सुधार करते हैं। देसी घी का इस्तेमाल आप आंखों पर लगाकर कर सकते हैं। इसके लिए आपको आंखों पर घी लगाकर कुछ मिनटो तक मालिश करनी होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *