Irrigation Scam: सिंचाई घोटाले में फंसे पूर्व IAS अधिकारी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 16 Nov 2022

डेली संवाद, पंजाब। Irrigation Scam: पंजाब में साल 2017 में हुए करोड़ों के सिंचाई घोटाले में विजिलेंस द्वारा जांच फिर से खोलने के मामले में पूर्व  IAS अधिकारी केबीएस सिद्धू को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ अगले आदेश तक किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा दी है और इसके साथ ही सुनवाई अगले साल 8 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी है। सिद्धू ने हाई कोर्ट से मामले की फिर से जांच कराने और अपने खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर रद्द करने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

केबीएस सिद्धू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और मोहाली कोर्ट में चालान भी पेश किया गया है। इस पूरे मामले में दर्ज एफआईआर में उनका नाम नहीं था, इस घोटाले के मुख्य आरोपी के बयानों के बाद उनका नाम दर्ज किया गया था और जिस मामले में चालान पेश किया गया है, उसकी फिर से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

केबीएस सिद्धू ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि उन्हें पता चला है कि उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है, ऐसे में उन्होंने मामले की फिर से जांच कराने और हाईकोर्ट को जारी सर्कुलर रद्द करने की मांग की थी। अब हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई 8 फरवरी 2023 तक स्थगित कर दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *