Illegal Mining: पंजाब में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, मशीनों को किया जब्त

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 16 Nov 2022

डेली संवाद, पटियाला। Illegal Mining: पटियाला के घनौर जिले में अवैध खनन के खिलाफ आज खनन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। अवैध खनन की सूचना मिलने पर खनन विभाग की टीम वहां पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की मदद से पोकलां मशीन को जब्त कर लिया। ऑनलाइन पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने पाया कि पोकलेन मशीन से साढ़े चार से पांच फीट तक खनन किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

जबकि सरकार द्वारा 3 फीट से अधिक खनन की अनुमति नहीं है। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से पोकलेन मशीन को जब्त कर लिया। इस संबंध में खनन विभाग ने पुलिस को रिपोर्ट दे दी है। गौरतलब है कि तीन नवंबर को पटियाला के घनौर के कुठा खेरी गांव में अवैध खनन की सूचना के आधार पर खनन विभाग के इंस्पेक्टर सुशांत वालिया और विक्रम जेई के नेतृत्व में जांच की गई थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

इस मौके पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए मशीनरी को सीज कर लिया है। एसडीओ सह सहायक जिला खनन अधिकारी राघव गर्ग ने बताया कि उन्हें पता चला है कि एक खेत में करीब 6-7 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया है और पोकलेन मशीन वहीं खड़ी है। मशीन व टिप्पर जब्त किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *