Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा की पहल, विधानसभा क्षेत्र की सभी मुख्य सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 16 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की मुख्य सड़कों की बदहाल स्थिति की सुध लेने के लिए अब विधायक रमन अरोड़ा आगे आए हैं। उन्होंने ऐसी सभी सड़कों की दशा सुधारने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने का प्लान तैयार किया है। जिसके तहत आज श्री महालक्ष्मी मन्दिर, जेल रोड को गड्ढा मुक्त करने के उद्देश्य से विधायक पुत्र राजन अरोड़ा ने पैच वर्क के काम को शुरू करवाया।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

इस मौके रमन अरोड़ा ने कहा कि जल्द ही सभी सड़कें दुरुस्त कर दी जाएगी ताकि जनता को जो रोजाना समस्याएं झेलनी पड़ती थी, उन समस्याओं से छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा कि श्री महालक्ष्मी मन्दिर प्रबन्धक कमेटी द्वारा इस जर्जर सड़क को ठीक करने की मांग की गई थी, जिसके तहत आज यहाँ पैच वर्क का काम शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि विधायक रमन अरोड़ा ने नगर निगम के अधिकारियों से सभी मुख्य सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को कहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

उन्होंने कहा कि रमन अरोड़ा आम आदमी की समस्याओं को समझते हैं और उन समस्याओं के निपटारे के लिए तत्काल प्रभाव से कार्य करने में विश्वास रखते हैं। यह उसी का नतीजा है कि युद्ध स्तर पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास के काम हो रहे हैं।

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा की पहल, विधानसभा क्षेत्र की सभी मुख्य सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त

इस अवसर पर श्री महालक्ष्मी मंदिर प्रबन्धक कमेटी के प्रधान दर्शन लाल सहित डॉ करुणा सागर इंग्रिश, महेश मखीजा, समाज सेवक राहुल बाहरी, आम आदमी पार्टी के युवा नेता जतिन गुलाटी व निखिल अरोड़ा, स्टीफ़न, प्रवीण महेंद्रू, शैली खन्ना, लखन अरोड़ा, दविंदर वर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *