G20 Summit: भारत को मिली G20 की अध्यक्षता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 16 Nov 2022

डेली संवाद, बाली। G20 Summit: भारत को एक साल के लिए G20 की अध्यक्षता (G20 Presidency) मिल गई है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो (Joko Widodo ) ने बुधवार को बाली में हुए शिखर सम्मेलन के आखिर में आधिकारिक तौर पर भारत को G20 की अध्यक्षता सौंपी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘यह युग जंग का नहीं है।’ G20 के सदस्य देश के नेताओं ने यूक्रेन में रूस के हमले की कड़े शब्दों में आलोचना की। साथ ही बिना शर्त जंग को खत्म करने की मांग रखी। परमाणु हथियारों के इस्तेमाल या इसके जरिए धमकी का भी विरोध किया गया। G20 का तीसरा सत्र चल रहा है। भारत को इसके बाद G20 की अध्यक्षता सौंपी जाएगी।”

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

भारत को G20 संगठन की अध्यक्षता एक साल के लिए मिली है। भारत की अध्यक्षता का समय 1दिसंबर से शुरू होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने G20 सत्र को संबोधित किया। बुधवार को इस सत्र का विषय डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन था। प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में कहा था, भारत में हम डिजिटल माध्यमों तक लोगों की पहुंच सुनिश्चित कर रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल खाई अब भी बहुत गहरी है।

भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अनुभव किया है कि अगर हम डिजिटल बुनियादी ढांचे को समावेशी बनाएंगे तो इससे सामाजिक-आर्थिक बदलाव हो सकते हैं।प्रधानमंत्री मोदी की आज बाली में जर्मनी, इटली, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकात का कार्यक्रम है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *