Punjab News: अपने शासनकाल में अपराधियों को संरक्षण देने वाले अब कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहें: मुख्यमंत्री भगवंत मान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 16 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे कानून-व्यवस्था के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि अपने शासन काल के दौरान अपराधियों को संरक्षण देने वाले अब प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। यह तालिबान द्वारा शांति की वकालत करने जैसा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर कहा कि पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकार के शासनकाल में जेल की दीवार तोड़ने की घटनाएं हुई। बेटी की इज्जत बचाने के लिए पुलिस अधिकारी को बाजार में गोली मार दी गई। उन्होंने गैंगस्टरों को संरक्षण देकर पंजाब में डर का माहौल पैदा किया। अब वे लोग पंजाब की अमन शांति पर सवाल उठा रहे हैं। यह ठीक उसी तरह है जैसे तालिबान द्वारा शांति की वकालत करने जैसा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और राज्य का सांप्रदायिक सद्भाव भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

उन्होंने कहा कि राज्य में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई लेकिन फिर भी हमारी सरकार ने पंजाब में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखी है।
उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के अन्य राज्यों की तुलना में पंजाब में अपराध दर बहुत कम है। फिर भी हम बंदूक-संस्कृति पर नकेल कसने और पिछली सरकारों बिना जांच-पड़ताल के जारी बंदूक लाइसेंस की समीक्षा करने जैसे कदम उठा रहे हैं ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति और बेहतर बने।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *