Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके के MLA रमन अरोड़ा ने निगम चुनावों को लेकर वालंटियरों के साथ की बैठक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 16 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में नगर निगमों के चुनाव की आहट शुरू हो गई है। जिससे सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक, नेता और वालंटियर सक्रिय हो गए हैं। माना जा रहा है कि गुजरात इलेक्शन के बाद पंजाब में नगर निगम चुनाव का ऐलान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने आज सैंट्रल हलके में पड़ते सभी 23 वार्डों के वालंटियरों के साथ एक अहम बैठक वार्ड-16 स्थित आम आदमी पार्टी के दफ्तर में की। विधायक रमन अरोड़ा ने सभी वालंटियरों को संबोधित करते हुए कहा कि AAP के संय़ोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए जा रहे कामों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि हर वार्ड में वालंटियर सक्रिय रूप से लोगों के बीच जाएं और सभी समस्याओं का निवारण कराएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में अभी तक कांग्रेस का राज है, जिससे कई वार्डों में कांग्रेसी कौंसलर काम नहीं करने दे रहे हैं। AAP के वालंटियर उन कामों को चिन्हित करें, जिसे कांग्रेसी कौंसलर होने नहीं दे रहे हैं, जिससे ऐसे काम करवाए जा सकें।

Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके के MLA रमन अरोड़ा ने निगम चुनावों को लेकर वालंटियरों के साथ की बैठक

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

इस मौके पर वार्ड-16 के वालंटियर दीनानाथ प्रधान, हरीश कुमार राजू, अमरदीप संदल, विक्की तुलसी, गौरव अरोड़ा, परवीन पहलवान, शिवम मदान, निखिल अरोड़ा, केके वर्मा, हनी भाटिया, दीपक, शेखर, हैप्पी मिन्हास, अनुज वस्सल, अश्वनी शर्मा, नरेश शर्मा, दानी समेत आदि वालंटियर मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *