Punjab News: मान सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में बेहतर ढांचा स्थापित करने के लिए जारी की करोड़ों की ग्रांट- हरजोत सिंह बैंस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 17 Nov 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के सरकारी स्कूलों में बेहतर ढांचा स्थापित करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए सरकारी स्कूलों में खऱाब पड़ीं वस्तुओं की जगह नयी वस्तुओं की खरीद के लिए 45.66 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। यह जानकारी पंजाब राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस की तरफ से दी गई।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

स. बैंस ने बताया कि यह राशि राज्य के सरकारी एलिमेंट्री (प्राइमार और मिडल) और हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूलों को जारी की गई है। उन्होंने बताया कि इस राशि से स्कूलों में खऱाब हो चुके साजो-समान की जगह पर नये साजो-समान की खरीद की जानी है।

उन्होंने बताया कि इसके इलावा खेल का साजो-समान, प्रयोगशाला के उपकरण और अपेक्षित टीचिंग सहायक सामग्री की खरीद की जा सकती है। इसके साथ ही इस राशि का प्रयोग बुनियादी ढांचे जिनमें क्लास रूम, पुस्तकालय, लैब, शौचालय और अन्य की देखभाल करना भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

स. बैंस ने बताया कि हर स्कूल के लिए यह भी निश्चित किया गया है कि इस स्कीम के अधीन प्राप्त राशि में से 10 प्रतिशत राशि स्वच्छता एक्शन प्लान के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों पर ख़र्च करेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भगवंत मान पंजाब के सरकारी स्कूलों को सही मायनों में शिक्षा केंद्र के तौर पर विकसित करने के लिए वचनबद्ध हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *