Officers Suspended: सरकार की बड़ी कार्रवाई, 9 अधिकारियों को किया सस्पैंड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 17 Nov 2022

करनाल। Officers Suspended: हरियाणा से बड़ी खबर है। करनाल मंडी में धान खरीद में हुई धांधली के मामले में हरियाणा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार की ओर से मंडी बोर्ड के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। अंबाला के एक हरियाणा स्टेट मार्केटिंग बोर्ड अधिकारी को भी निलंबित करने के आदेश सरकार ने जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर का पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने करनाल मंडी में धान खरीद में हुई धांधली में जांच के आदेश दिए थे। कृषि मंत्री जेपी जेपी दलाल ने असंध और होडल मंडी में हुई गड़बड़ी के मामले में भी जल्द कार्रवाई के संकेत दिए हैं। करनाल मंडी में मार्केट कमेटी में चार मंडी सुपरवाइजरों को हेडक्वार्टर अटैच किया गया है। इनमें अश्वनी कुमार और दीपक त्यागी के नाम शामिल हैं।

करनाल मंडी सुपरवाइजर जय प्रकाश को हरियाणा स्टेट एग्रिल मार्केटिंग बोर्ड के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर राजनारायण कौशिक ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही ऑक्शन रिकॉर्डर सुरेश, प्रदीप श्योराण, प्रदीप मलिक, सोमबीर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

हरियाणा स्टेट एग्रिल मार्केटिंग बोर्ड के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर राजनारायण कौशिक ने करनाल मार्केटिंग कमेटी के सेक्रेटरी कम EO सुंदर सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में सभी आदेश जारी कर संबंधित विभागों को भेज दिए गए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *