Prohibition On Arms: हथियारों पर लगी पाबंदी, अब सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो भी नहीं कर सकते पोस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 18 Nov 2022

डेली संवाद, मोहाली। Prohibition On Arms: पंजाब में इन दिनों माहौल खराब होता जा रहा है आए दिन लोगों को जान से मरने की धमकियां मिल रही है। दिन दहाड़े लोगों पर गोलियां चलाई जा रही है। जिसको देखते हुए मोहाली के डीसी ने नए आदेश जारी कर दिए हैं। डीसी के आदेशों के मुताबिक अब जिले में हथियारों पर पाबंदी लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट अमित ने जिला एसएएस नियुक्त करने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत शक्तियों का प्रयोग किया है। जिसके तहत शहर में हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है और यह प्रतिबंध सोशल मीडिया पर भी लागू रहेगा।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

इसके साथ ही हथियारों या हिंसा को बढ़ाने वाले गानों पर भी पाबंदी लगा दी है। उन्होंने कहा कि जनतक इकट्ठा, धार्मिक स्थान, शादी, पार्टी या अन्य समागम में हथियार ले जाने या प्रदर्शन करने पर भी पाबंदी है। ऐसा करने वाले के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही किसी भी समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा देने पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई इन सामान्य एवं विशिष्ट आदेशों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं दुनिया की सबसे महंगी चाय, एक किलो की कीमत 9 करोड़ रुपये तक, आपने चखा है स्वाद?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *