Punjab News: पंजाब के इस भाजपा नेता का बेटा हुआ गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 18 Nov 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ATM लूटने की कोशिश करने वाले बीजेपी नेता के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फोकल प्वाइंट में एफआईआर नंबर 240/22 के तहत 380, 511 आईपीसी और 25, 27 आर्म्स एक्ट दिनांक 6/11/2022 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल के बेटे उदयराज सिंह और उसके साथी अमृतराज को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

आपको बता दें कि उदय राज सिंह ने अमृतराज सिंह के साथ मिलकर होंडा सिटी कार की नंबर प्लेट हटा दी जिसके बाद उन्होंने एटीएम की तरफ पिस्टल तान दी। मिली जानकारी के मुताबिक जब पुलिस टीम उदय को पकड़ने गई तो उसने लगभग अपनी बीएमडब्ल्यू लेकर भागने की कोशिश की। देर रात पकड़े जाने के बाद भी उसने पुलिस टीम पर चाकू से हमला करने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

वही दूसरी तरफ इस मामले को लेकर नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि उदयराज सिंह को उसकी मां ने बिगाड़ दिया था। उनकी इन हरकतों से परेशान होकर वर्ष 2015 में उन्होंने उदयराज सिंह व अपनी पत्नी जसवीर कौर को बेदखल कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से उनसे अलग रह रहे हैं। अब उनका और उनके परिवार का उनसे कोई लेना-देना नहीं है।

वही पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर पता चला कि दो युवक जिन्होंने अपने मुंह काले कपड़े से लपेटे हुए थे वह अपने साथ लोहे की राड लेकर आए थे। राड से मशीन को उखाड़ने का प्रयास किया गया। जब वह उसे उखाड़ नहीं सके तो जाते समय मशीन के एटीएम पर गोली मारकर उसे तोड़ने की कोशिश की।

ये हैं दुनिया की सबसे महंगी चाय, एक किलो की कीमत 9 करोड़ रुपये तक, आपने चखा है स्वाद?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *