Petrol Diesel Price Today: इंटरनैशनल मार्केट में घट गई कच्चे तेल की कीमत, जाने पैट्रोल-डीजल के रेट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 19 Nov 2022

नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। इस कारण ब्रेंट क्रूड का भाव 2.16 डॉलर या 2.41 प्रतिशत गिरकर 87.62 डॉलर पर पहुंच गया है, जबकि डबल्यूटीआई क्रूड का भाव 1.56 डॉलर या 1.91 प्रतिशत गिरकर 80.08 डॉलर हो गया है।

ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड

वहीं, हाल के दिनों में कच्चे तेल के दामों का असर भारत में नहीं देखने को मिला है और पेट्रोल- डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली बदलाव होता रहता है। शनिवार की बात करें, तो दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.24 रुपये में मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध

वहीं, पटना में एक लीटर पेट्रोल 107.80 रुपये और डीजल 94.56 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। जयपुर में एक लीटर पेट्रोल 108.44 रुपये और डीजल 93.68 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 89.96 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल 96.99 रुपये और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर है। गाजियाबाद में एक लीटर पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये में बिक रहा है।

आप भी चेक कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

आप एक एसएमएस के जरिए बड़ी आसानी से पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, इसके लिए आपको RSP <स्पेस> डीलर कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। वहीं, आप ‘इंडियनआयल वन’ ऐप डाउनलोड कर अपने शहर में नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

Digital Data Protection Bill 2022: लोगों के निजी डेटा के इस्तेमाल पर 250 करोड़ तक का जुर्माना

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *