डेली संवाद, मांगरोल (गुजरात)। Gujatrat Election Live: जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा और उनकी टीम गुजरात चुनाव में धुंआधार प्रचार अभियान में जुट गई है। आम आदमी पार्टी के संरक्षक अऱविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधायक रमन अरोड़ा और उनकी टीम को जूनागढ़ के मांगरोल विधानसभा में चुनावी प्रचार के लिए उतारा है।
ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया
विधायक रमन अरोड़ा के साथ जालंधर में वार्ड-16 के AAP नेता दीनानाथ प्रधान पूरी टीम के साथ गुजरात पहुंचे हैं। यहां मांगरोल विधानसभा क्षेत्र में विधायक रमन अरोड़ा के साथ दीनानाथ प्रधान और पूरी टीम प्रचार अभियान में जुटी है। विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि मांगरोल विधानसभा क्षेत्र में AAP के उम्मीदवार को भारी जनसमर्थन मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: पाखंडी बाबा चमत्कार की आड़ में महिलाओं से बनाता अवैध संबंध
दीनानाथ प्रधान आज विधायक रमन अरोड़ा के साथ मांगरोल विधानसभा के चुनाव के प्रचार के लिए कुक्सवाला गाँव में जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। दीनानाथ प्रधान ने बताया कि मांगरोल विधानसभा क्षेत्र के लोग AAP के मुख्य संरक्षक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों और कार्यप्रणाली से खासे प्रभावित हैं। इस मौके पर AAP नेता रविंदर बांसल, आतिश अरोड़ा, हितेश चड्ढा, निखिल शर्मा व अन्य शामिल थे।
जालंधर सैंट्रल के MLA रमन अरोड़ा की टीम के साथ दीनानाथ प्रधान पहुंचे गुजरात, घर-घर जाकर मांगे वोट
https://www.youtube.com/watch?v=0pDLbShDPbA








