Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में तेज भूकंप से 44 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, इंडोनेशिया। Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में भूकंप से भारी जानमाल के नुकसान की खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि अब तक 44 लोगों की मौत हो गई। जबकि 300 से ज्यादा घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में ये भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। इससे शहर की इमारतें हिल गईं। भूकंप से अब भूकंप से अब तक 44 लोगों की मौत हो गई. 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियांजुर क्षेत्र में केंद्रित था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर (6.2 मील) थी। जानकारी के मुताबिक, जकार्ता में भूकंप के बाद लोग घबरा गए। अपने दफ्तरों में बैठकर काम कर रहे लोग भी बाहर निकल आए। भूकंप के झटकों की वजह से बिल्डिंग हिलते हुई दिखाई दी। इससे अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें: महिला सिपाही को WhatsApp पर भेज रहा था अश्लील VIDEO

इंडोनेशिया की लोकल मीडिया के मुताबिक, भूकंप से चिआनजूर में कई इमारतें और उनकी छतों को नुकसान पहुंचा है। यहां के मौसम विभाग का कहना है कि नागरिक सावधानी रखें क्योंकि इस इलाके में भूकंप के और झटके भी महसूस किए जा सकते हैं। इसलिए लोग इमारतों से दूर रहें। कहा ये भी जा रहा है कि इस भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

जालंधर की बेहतरीन मार्किट, स्लम एरिया से लेकर सात समंदर पार से NRI आते हैं खरीददारी करने

https://youtu.be/54UlOV6v-Q4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *