Punjab News: एक हफ्ते में 8 किलो हेरोइन, 7.75 किलो अफ़ीम, 17 किलो गाँजा, 1.22 करोड़ रुपए की ड्रग मनी सहित 366 नशा तस्कर गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध चल रही निर्णायक जंग के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्गज़ एंड साईकोटरोपिक सबस्टैंस (एन.डी.पी.एस.) के अंतर्गत पिछले सप्ताह में 258 एफ. आई. आर. जिनमें 28 व्यापारिक हैं, के अधीन 366 नशा तस्करों/ सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया

इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आईजीपी) हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को यहाँ अपनी साप्ताहिक प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन करते हुए बताया कि पुलिस ने 8.44 किलो हेरोइन, 7.75 किलो अफ़ीम, 17.64 किलो गाँजा, 19 क्विंटल भुक्की और 59 किलो नशे की गोलियां/कैपसूल/ इंजेक्शन/ शीशियां भी बरामद की हैं। इसके इलावा उनके पास से 1.22 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह के दौरान एन.डी.पी.एस. केसों में 15 और भगौड़े गिरफ़्तार किए जाने से गिरफ़्तारियों की कुल संख्या 444 तक पहुँच गई है क्योंकि 5 जुलाई, 2022 को पी.ओ./भगोड़ों को गिरफ़्तार करने के लिए विशेष मुहिम शुरू की गई थी।

ये भी पढ़ें: महिला सिपाही को WhatsApp पर भेज रहा था अश्लील VIDEO

ज़िक्रयोग्य है कि डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने सभी सीपीज़/ एसएसपीज़ को सख़्त हिदायतें दीं थीं कि वह हर मामले में, ख़ास तौर पर नशों की बरामदगी से जुड़ी पिछली और अगली कड़ियों की बारीकी से जांच करें, चाहे उनके पास से थोड़ी मात्रा में ही नशे की बरामदगी हुई हो।

इस दौरान मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की तरफ से पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के दिशा- निर्देशों के अंतर्गत पंजाब पुलिस की तरफ से सरहदी राज्य में से नशों की बुराई को रोकने के लिए व्यापक नशा विरोधी मुहिम चलाई गई है।

डीजीपी ने सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को सख़्ती से हुक्म दिए हैं कि वह नशे की ख़रीद-फ़रोख़्त वाले सभी हॉटस्पॉटस की शिनाख़्त करें और अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में पड़ते सभी चोटी के नशा तस्करों की भी पहचान की जाये। उन्होंने पुलिस मुखियों को यह भी हिदायत की कि पकड़े गए सभी नशा तस्करों की जायदाद ज़ब्त की जाए जिससे उनके नाजायज पैसे को बरामद किया जा सके।

जालंधर की बेहतरीन मार्किट, स्लम एरिया से लेकर सात समंदर पार से NRI आते हैं खरीददारी करने

https://youtu.be/54UlOV6v-Q4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *