Punjab News: ठेकेदार और रिटायर्ड JE के खिलाफ जालंधर में FIR, इंजीनियर गिरफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान आज नगर काऊंसिल बंगा, जि़ला शहीद भगत सिंह नगर के मिनी स्टेडियम के निर्माण में ठेकेदार के साथ मिलीभुगत करके दोषपूर्ण निर्माण कराने, पद का दुरुपयोग करने और सरकारी खजाने को चूना लगाने के दोष अधीन सेवामुक्त सहायक म्यूनिसिपल इंजीनियर रणबीर सिंह को गिरफ़्तार  करके अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया यौन शोषण

इस मुकदमे में वांछित ठेकेदार रखविन्दर कुमार और विजय कुमार (सेवामुक्त) को गिरफ़्तार करने के लिए उनके ठिकानों पर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा दबिश दी जा रही है। आज यहाँ यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता मुनीश भारद्वाज निवासी शीतला मंदिर कॉलोनी, बंगा द्वारा दर्ज शिकायत पर कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि पड़ताल के दौरान टैक्रिकल टीम द्वारा मिनी स्टेडियम बंगा की चैकिंग की गई और सैंपल लेकर सिंचाई एवं अनुसंधान संस्थान अमृतसर से निरीक्षण भी करवाया गया। इस लैबॉरेटरी से प्राप्त रिपोर्ट में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए इस्तेमाल किए गए मटीरियल की मात्रा ज़रुरी मटीरियल की अपेक्षा कम पाई गई।

ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया

उन्होंने बताया कि पड़ताल के दौरान यह भी सामने आया है कि इस स्टेडियम का टैंडर मंजूर करने के मौके पर नगर काऊंसिल बंगा के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सरकार की हिदायतों को भी अनदेखा करते हुए ठेकेदार रखविन्दर कुमार के साथ मिलीभुगत करके स्टेडियम के निर्माण का कार्य 87.45 लाख रुपए में दिया गया।

इसके अलावा कई महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं को अनदेखा करके मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए छप्पड़ वाली ज़मीन की क्षमता चैक किये बिना और पहले डिज़ाइन तैयार किये बिना ही कर दी गई, जिस कारण बुरी गुणवत्ता के कारण चारदीवारी कई स्थानों से समय से पहले ही खऱाब हो गई और स्टेडियम में बैठने के लिए बनाई गई सीढिय़ाँ भी खऱाब हो गईं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ठेकेदार द्वारा किए गए कार्यों को चैक किए बिना ही कर्मचारियों द्वारा 39,74,304 रुपए की अदायगी भी ठेकेदार को कर दी गई, जबकि स्टेडियम के निर्माण का काम भी बंद पड़ा था, जिससे सरकारी पैसे और मशीनरी का नुकसान हुआ।

उक्त कोताहियों और लापरवाही को देखते हुए विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रखविन्दर कुमार ठेकेदार, रणबीर सिंह सहायक म्यूनिसिपल इंजीनियर और विजय कुमार जे.ई. नगर काऊंसिल बंगा के खि़लाफ़ मिलीभुगत करके सरकारी पैसे को नुकसान पहुँचाने और सरकारी पद का दुरुपयोग करने के दोष अधीन उक्त मुलजिमों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) ए, 13(2) और आई.पी.सी. की धारा 409, 420, 120-बी के तहत थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर में पहले ही मुकदमा दर्ज है।

जालंधर की बेहतरीन मार्किट, स्लम एरिया से लेकर सात समंदर पार से NRI आते हैं खरीददारी करने

https://youtu.be/54UlOV6v-Q4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *