Punjab News: दुष्कर्म पीड़िता से रिश्वत लेते एएसआई का वीडियो हुआ वायरल, FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, डेराबस्सी। Punjab News: रेप की शिकार महिला से रिश्वत लेने के मामले में डेराबस्सी थाने में तैनात महिला एएसआई (ASI) के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले का वीडियो वायरल हुआ तो एएसपी डेराबस्सी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने रिश्वत लेने वाली महिला पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। आरोपी एएसआई की पहचान प्रवीण कौर के रूप में हुई है। इस महिला ए.एस.आई. को 15 अगस्त पर सम्मानित किया गया था।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

उक्त एएसआई के खिलाफ देर रात डेराबस्सी थाने में मामला दर्ज किया गया है। एएसपी डेराबस्सी दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि वायरल वीडियो में एएसआई प्रवीण कौर वर्दी में एक महिला के घर बैठी है और उससे पैसे ले रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रवीण कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया

वहीं, पीड़िता का आरोप है कि अप्रैल माह में एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। डेराबस्सी पुलिस ने केस दर्ज करने के कई महीने बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि वह इस मामले में कार्रवाई को लेकर डेराबस्सी थाने का चक्कर लगाती रही, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल के डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस ने उससे पहले 20 हजार रुपये लिए थे। उन्होंने बताया कि उक्त महिला पुलिसकर्मी जब घटना स्थल का नक्शा बनाने उनके घर आयी तो 20 हजार रुपये उक्त महिला पुलिसकर्मी अपने घर ले गयी। इसके बाद जब वह डीआईजी के पास मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो फिर 10 हजार ले लिए गए। पीड़िता ने बताया कि उक्त महिला पुलिसकर्मी ने उसकी कार भी मांगी थी।

पीड़िता के मुताबिक जब पुलिस कर्मी उसके घर आए और पैसे लेकर अपनी जेब में रख लिए, उस वक्त उसके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे चालू थे, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। हादसे के बाद उसने पहले इस मामले की शिकायत डेराबस्सी पुलिस से की थी, जिसने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। पीड़ित महिला ने डेराबस्सी थानाध्यक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

जालंधर की बेहतरीन मार्किट, स्लम एरिया से लेकर सात समंदर पार से NRI आते हैं खरीददारी करने

https://youtu.be/54UlOV6v-Q4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *