Crime News Jalandhar: जालंधर में अब MLA बावा हैनरी के करीबी कांग्रेस पार्षद के देवर के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Crime News Jalandhar: जालंधर पुलिस ने नार्थ हलके के विधायक बावा हैनरी के करीबी कांग्रेसी पार्षद रजनी मट्टू के पति विकास गिल के भाई विशाल गिल पर एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है कि विशाल गिल और चार अन्य लोग लाटरी औऱ दड़ा सट्टा का काम करते थे।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले तक जहां पार्षद पति रवि सैनी को लेकर विधायक बावा हैनरी और कांग्रेसी वर्करों ने थाना-8 का घेराव किया था, वहीं अब कांग्रेस पार्षद के देवर के नाम पर एफआईआर दर्ज हो गई है। जिससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

जानकारी के मुताबिक थाना रामा मंडी पुलिस ने लॉटरी व दड़ा सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मामले में जालंधर नार्थ से विधायक अवतार हैनरी (जूनियर) बावा के करीबी और वार्ड-57 के पार्षद रजनी मट्टू के पति विकास गिल के भाई विशाल गिल को भी नामजद किया गया है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

पुलिस ने मामला दर्ज करके लॉटरी एक्ट 1998 अधीन 7(3), पब्लिक गैंबलिंग एक्ट अधीन 13(A) तथा 294-A जोड़ी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में रामा मंडी पुलिस ने एफआईआर में नामजद किए गए आरोपियों में से कुछ को हिरासत में भी लिया है। वहीं दूसरी ओर पार्षद रिश्तेदार विशाल गिल की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

इस मामले को लेकर जब बावा हैनरी व पार्षद रजनी मट्टू से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो वह डेली संवाद से सम्पर्क कर अपना पक्ष रख सकते है। वह भी प्रकाशित किया जाएगा। फिलहाल पुलिस विकास गिल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जालंधर में UNISEX MUSCLE MAGIC ZYM की POWER के आगे नहीं टिक सकी पुलिस



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *