Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फ्रेशर पार्टी ”परिचय-2022” का आयोजन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कैम्पस में 2022 के नए विद्यार्थियों का स्वागत करने के लिए एक फ्रेशर पार्टी “परिचय-2022” का आयोजन किया गया। परिचय-2022 की शुरुआत गणमान्य व्यक्तियों डॉ. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरेक्टर, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स), प्रो. राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर व कोऑर्डिनेटर स्कूलस एंड कॉलेजेस), डॉ. धीरज बनाती, (डिप्टी डायरेक्टर एक्सपेंशन्स), डॉ.अरजिंदर सिंह (प्रिंसिपल बी.एड कॉलेज)व सभी विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, सोलो गायन व सोलो डांस प्रस्तुत किया। एमबीए-प्रथम, एमसीए-प्रथम, बी कॉम-प्रथम, बीबीए-प्रथम, बीसीए-प्रथम, एमएलएस-प्रथम तथा बीएचएमसीटी-प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने रैंप पर आकर्षक मॉडलिंग प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

विद्यार्थियों के शानदार परिधान व आत्मविश्वास ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। सभी विभागों के द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने गिद्दा और भांगड़ा प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल के डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विश्वास दिलाया हैं कि हम विद्यार्थियों को प्रोफैशनल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (IHGI) कैम्पस में सभी नए विद्यार्थियों का अभिवादन किया और कहा कि इस इंस्टीट्यूशन की फैकल्टी हमेशा उनका मार्गदर्शन करने के लिए नेविगेटर के रूप में काम करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को देश का ज़िम्मेदार नागरिक बनने को कहा। उन्होंने इस तरह के शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए कल्चरल टीम तथा फेकल्टी की भी सराहना की।

फ्रेशर्स पार्टी का रिजल्ट:

मिस्टर फ्रेशर – (विकास, एमएलएस – प्रथम सेमेस्टर)
मिस फ्रेशर – (हीना, बीबीए – प्रथम सेमेस्टर)
मिस्टर हैंडसम – (राजवीर, एमएलएस – प्रथम सेमेस्टर)
मिस चार्मिंग – (शिवानी, बीसीए – प्रथम सेमेस्टर)
मिस्टर टैलेंटेड – (जसप्रीत, बीएचएमसीटी – प्रथम सेमेस्टर)
मिस टैलेंटेड -(तानिया, बी.कॉम -पहला सेमेस्टर)

जालंधर में UNISEX MUSCLE MAGIC ZYM की POWER के आगे नहीं टिक सकी पुलिस



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *