Punjab Politics: पंजाब भाजपा का बड़ा दावा, नगर निगम चुनाव में भारी बहुमत से मिलेगी जीत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab Politics: पंजाब में होने वाले आगामी निकाय चुनाव को लेकर विधानसभा उत्तरी की वार्ड नं. 52 में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू महाजन की अध्यक्षता में एक संगठनात्मक बैठक हुई, जिसमें अमृतसर की उत्तरी विधानसभा की पाँच वार्डों के प्रभारी प्रदेश भाजपा मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

जनार्दन शर्मा का बैठक स्थल पर पहुँचने पर मंडल अध्यक्ष मोनू महाजन ने अपनी टीम के सदस्यों सहित पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया। इस संगठनात्मक बैठक में मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र इंचार्ज, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शर्मा ने इस बैठक में बूथ स्तर तक की सरंचना का विश्लेषण करते हुए रह गई कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

जनार्दन शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि पंजाब के राजनीतिक हालात इस समय भारतीय जनता पार्टी के बिलकुल अनुकूल हैं। राज्य सहित गुरुनगरी अमृतसर की जनता पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार से तंग आ चुकी है। शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव हेतु चुनाव मैदान में पूरे जी-जान से डट कर केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों के बारे में जागरूक कर उनका लाभ कैसे लिया जाए इसकी जानकारी मुहैया करवाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अमृतसर नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार की तरह स्वच्छ तथा पारदर्शी प्रशासन देने में विश्वास करती है। भारतीय जनता पार्टी राज्य की जनता के विश्वास से प्राप्त बहुमत के साथ पंजाब के निकाय चुनाव में जीत हासिल कर जनता को स्वच्छ व भरोसेमंद प्रशासन देगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल के डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप

जनार्दन शर्मा ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी की सरकार बनी है तब से लेकर आज तक पंजाब के सभी शहरों में कानून-व्यवस्था की हालत बदतर हो गई है। राज्य में रोज़ाना कहीं ना कहीं एक-दो हत्याएं आम हो चुकी हैं। जनता दहशत के साए में जी रही है और इसके जिम्मेवार मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार है।

ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया

उन्होंने कहा कि गुरुनगरी सहित प्रदेश की जनता ने कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल को नकार कर आम आदमी पार्टी के झूठे व लुभावने वादों के झांसे में आकर पंजाब की सत्ता आप सरकार के हाथों में सौंप दी। लेकिन आठ महीनों में ही लोगों को आप सरकार की असलियत पता चल गई और अब उनका भरोसा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी पर है। क्यूंकि जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। इसलिए जनता इस बार नगर निगम चुनाव में स्वच्छ व पारदर्शी प्रशासन हेतु भाजपा को बहुमत देने का मन बना चुकी है।

मोनू महाजन ने बैठक में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया तथा कार्यकर्ताओं की तरफ पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्य करते हुए पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिया। इस अवसर पर राज कुमार, अतुल शर्मा, रवि कुमार, बोध राज, अभिनव, ख़ुशी राम, नवदीप हांडा आदि उपस्थित थे।

जालंधर में UNISEX MUSCLE MAGIC ZYM की POWER के आगे नहीं टिक सकी पुलिस



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *